बिजली खंभे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत, एक की हालत गंभीर

    बिजली खंभे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत, एक की हालत गंभीर

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): सिमडेगा जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है. वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल घयाल युवक को स्थानीय लोगों के सहयोंग से सिमडेगा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां स्थिती नाजूक देखते हुए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया है. घायल युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. वहीं मृतक की पहचान नवीन बड़ाइक के रूप में की गई है और वह जलडेगा के पतिअम्बा का रहने वाला है.

    अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई बाइक

    मिली जानकारी के अनुसार नवीन अपने एक दोस्त के साथ बाइक से किसी काम के सिलसिले में सुंदरपुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई. बाइक के टकराने से बाइक के परखच्चे तक उड़ गए. दूसरी और घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी और प्रशासन की मदद से दोनों घायलों को सिमडेगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं इलाज के दौरान नवीन की मौत हो गई, जबकि दुसरी युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहत इलाज के लिए डॉक्टरों ने उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया है. वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news