26 जनवरी को लेकर जिला पुलिस मुख्यालय अलर्ट, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान

    26 जनवरी को लेकर जिला पुलिस मुख्यालय अलर्ट, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान

    रांची(RANCHI): गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों पर है. ऐसे में रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर 26 जनवरी को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया. यह अभियान एयरपोर्ट सीआईएसएफ द्वारा चलाया गया. सीआईएसएफ कमांडेंट मनीष कुमार के नेतृत्व में सभी गाड़ियों की जांच की गई. एयरपोर्ट में प्रवेश करने वाले यात्रियों के सामान की भी जांच की गई. वहीं, स्नाइपर डॉग के साथ भी पूरी तरह से सुरक्षा का जायजा लिया गया.

    हालांकि, इस दौरान वहां आने-जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया. इस दौरान एयरपोर्ट डायरेक्टर आर. आर मौर्य ने इस पूरी जांच प्रक्रिया की निगरानी की. वहीं, 26 जनवरी यानी कि गणतंत्र दिवस के मौके पर किसी प्रकार की सुरक्षा में चूक न हो इसको लेकर खास ख्याल रखा गया है.बता दें कि, गणतंत्र दिवस को लेकर जिला पुलिस मुख्यालय अलर्ट मोड पर है. राजधानी रांची में करीब सुरक्षा को लेकर 1000 पुलिसकर्मी तैनात किये गए हैं. साथ ही 26 जनवरी को ध्यान में रखते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news