दर्जन भर बच्चों को तमिलनाडु मदरसा ले जा रहा था तस्कर, आरपीएफ ने जसीडीह स्टेशन से किया रेस्क्यू   

    दर्जन भर बच्चों को तमिलनाडु मदरसा ले जा रहा था तस्कर, आरपीएफ ने जसीडीह स्टेशन से किया रेस्क्यू    

    देवघर (DEOGHAR) : सीआरपीएफ की सतर्कता के करण करीब एक दर्जन बच्चों की जिंदगी बच गई. आरपीएफ ने  शक के आधार पर देवघर के जसीडीह रेलवे स्टेशन से 12 बच्चों को रेस्क्यू किया. जबकि तस्कर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है. वहीं रेस्क्यू किए गए बच्चों को कोचाइल्ड चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर दिया गया. यह घटना बुधवार की देर रात की है. 

    इतने बच्चों को साथ देखकर हुआ शक 

    जानकारी के अनुसार तस्कर सभी बच्चों को ट्रेन से तमिलनाडु मदरसा ले जाने की फिराक में था. रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक साथ इतने बच्चों को देखकर सीआरपीएफ जसीडीह को कुछ शक हुआ. अपने स्तर से सीआरपीएफ ने जांच की तो पता चला कि यह बच्चों की तस्करी का मामला है. जानकारी मिलने पर सीआरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी बच्चों को तस्कर के चंगुल से मुक्त कराकर उन्हें चाइल्डलाइन को सुपुर्द कर दिया. वहीं तस्कर को पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया गया. 

    बिहार के रहने वाले हैं सभी बच्चे 

    बता दें कि तस्कर सभी बच्चों को तमिलनाडु मदरसा ले जाने की योजना में था सभी बच्चे बिहार के बांका जिले के धोरैया गांव के रहने वाले हैं. 

    रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news