बहन ने भाई की हत्या कर शव को घर में दफनाया, ढाई महीने बाद खुला राज

    बहन ने भाई की हत्या कर शव को घर में दफनाया, ढाई महीने बाद खुला राज

    रामगढ़(RAMGARH): रामगढ़ जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां बहन ने सारी क्रूरता की हदें पार कर दी. दरअसल, जिले के एक गांव में बहन ने अपने ममेरे भाई की हत्या कर शव को अपने घर में दफना दिया था. पुलिस ने शव को आज बरामद कर लिया है और हत्या में शामिल बहन से पूछताछ की जा रही है.

    पंच मंदिर पंचायत क्षेत्र की घटना

    बता दें कि रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र स्थित पंचमंदिर पंचायत क्षेत्र के रोड नंबर 33 और आवास नंबर F 235 में दोपहर आज एक शव को निकाला गया. इसे ढाई माह पहले घर में ही दफना दिया गया था. रामगढ़ और रांची पुलिस के अनुसार, पतरातू के बरदुआ गांव निवासी नरेश महतो का 21 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार 30 जून से लापता था. नरेश महतो ने बताया कि उनका बेटा रोहित कुमार 24 जून को मेरे भाई दिलीप महतो जो रांची चुटिया का रहने वाला है, उसके घर रहने गया था. वह 30 जून से लापता है. चुटिया थाना पुलिस और पतरातू थाना पुलिस मिलकर पूरे मामले का अनुसंधान कर रही है. जब से इस घटना का पता चला है, पूरे इलाके में दहशत है. लोग बात कर रहे हैं कि बहन भैया के साथ भला ऐसा कैसे कर सकती है.   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news