फिर गर्माया सिरमटोली फ्लाईओवर विवाद: बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण करने पहुंची पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव हिरासत में

    फिर गर्माया सिरमटोली फ्लाईओवर विवाद: बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण करने पहुंची पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव हिरासत में

    रांची(RANCHI): एक ओर जहां अब रांची के लोगों को ये लग रहा था कि सिरमटोली फ्लाइओवर का विवाद अब शायद समाप्त हो जाएगा पर दूसरी ओर आज यानि की 9 जून को पूर्व मंत्री गीत श्री उरांव को डिटैन कर लिया गया है. दरअसल आज भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर गीता श्री उरांव अपने साहियोगियों के साथ कोकर स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुची थी. इसी दौरान पुलिस ने उन्हे और उनके 12 से ज्यादा साहियोगियों को डिटैन किया गए है. 

    बताते चलें कि गीत श्री उरांव को सिरमटोली फ्लाइओवर मामले में हिरासत में लिया गया है और इसी मामले में उनसे पूछताछ भी की जा रही है. साथ ही ज्ञात हो कि सिरमटोली फ्लाइओवर रैम्प विवाद बीते कुछ महीनों से राजधानी रांची का ज्वलंत मुद्दा बना हुआ है. विवाद है सिरमटोली सरना स्थल के सामने फ्लाईओवर रैम्प के उतारने को लेकर. आपको ये भी बता दें कि प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन की सलाह दी गई थी, लेकिन जब वे नहीं मानें, तो पुलिस ने गीता श्री उरांव सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, हालाँकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया है.

    दरअसल गीत श्री उरांव के नेतृत्व में लगातार कई आदिवासी संगठन बीते कई महीनों से सिरमटोली फ्लाइओवर से लगे रैम्प का विरोध कर रहे थे. सिरमटोली फ्लाइओवर का उद्घाटन बीते 5 जून को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा किया गया था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news