जमशेदपुर: सिदगोड़ा सूर्य मंदिर मारपीट मामले में 16 लोगों को मिली जमानत, जानिए पूरा मामला

    जमशेदपुर: सिदगोड़ा सूर्य मंदिर मारपीट मामले में 16 लोगों को मिली जमानत, जानिए पूरा मामला

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में गत वर्ष छठ महोत्सव के दौरान सूर्य मंदिर समिति के सदस्यों एवं निर्दलीय विधायक सरयू राय के समर्थकों के बीच हुए मारपीट मामले में 16 लोगों को जमानत मिली है.  जमशेदपुर कोर्ट ने 16 लोगों की जमानत को मंजूरी दी.   सूर्य मंदिर समिति के सदस्यों को जमानत मिलने से एक ओर जहां समिति के सदस्यों में हर्ष है.  

    न्यायालय का जताया आभार

    सूर्य मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष संजीव सिंह ने फैसले पर न्यायालय का आभार जताते हुए कहा कि इसे सत्य की जीत बताया है.  उन्होंने कहा कि विधायक सरयू राय ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान अनावश्यक विवाद पैदा कर छठ पूजा में विघ्न डालने की कोशिश की थी.  जब इतने से उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने शहर के सैकड़ों सूर्य भक्तों के ऊपर झूठे केस में फंसाने की साजिश की. संजीव सिंह ने कहा कि न्यायालय से न्याय को लेकर हम सभी आशान्वित थे, माननीय न्यायालय के फैसले ने षडयंत्र करने वालों की मानसिकता को एकबार फिरसे धराशायी किया है. सूर्य मंदिर समिति की ओर से शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता विजय शंकर पाठक ने सदस्यों का पक्ष रखा.

    सूर्य मंदिर समिति के वरीय सदस्य राकेश सिंह ने न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि झूठ कितना ही बलवान क्यों ना हो, सत्य के सामने उसकी उम्र बहुत छोटी होती है. यह एक बार फिर साबित हुआ.  उन्होंने न्यायालय का आभार जताते हुए कहा कि माननीय न्यायालय ने सूर्यभक्तों के साथ षड्यंत्र करने वालों को एक बार फिरसे करारा जवाब दिया है.

    रिपोर्ट. रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news