श्रावणी मेला 2022: प्रशासन ने तय किया प्रसाद का दर, श्रद्धालुओं के साथ नहीं होगी धांधली

    श्रावणी मेला 2022: प्रशासन ने तय किया प्रसाद का दर, श्रद्धालुओं के साथ नहीं होगी धांधली

    देवघर (DEOGHAR): बाबानगरी में 14 जुलाई से श्रावणी मेला शुरू हो रहा है. इस साल श्रावणी मेले के दौरान बाबाधाम में श्रद्धालुओं की भारी संख्या में उमड़ने की संभावना जताई जा रही है. यह खबर ऐसे ही श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण है. बता दें कि श्रावणी मेला में प्रसाद की खरीद-बिक्री को लेकर जिला प्रशासन ने एक दर निर्धारित कर दिया है. अब श्रद्धालु देवघर में जहां से चाहे वहां एक दर पर प्रसाद खरीद सकते हैं.

    यह भी पढ़ें:

    12 जूलाई को पीएम नरेंद्र मोदी आ रहे बाबाधाम, देश के पहले प्रधानमंत्री जो पद पर रह कर करेंगे यहां पूजा-अर्चना

    कुछ इस तरह होगी पेड़े की कीमत

    यह निर्णय एसडीओ कार्यालय में हुए व्यवसायी संघ के साथ बैठक में लिया गया. सदर एसडीओ अभिजीत सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि अच्छी किस्म यानी 800 ग्राम खोवा और 200 ग्राम चीनी मिले हुए पेड़ा का दर ₹400 प्रति किलो और  700 खोवा और 300 ग्राम चीनी वाली पेड़ा का दर 370 रुपए निर्धारित किया गया है. बाजार में चीनी के दर में वृद्धि होने से इस वर्ष इलायची दाना का दर ₹72 प्रति किलो निर्धारित किया गया है. इसके अलावा रायपुर चूरा ₹60 और वर्धमान चूरा का दर ₹50 किलो निर्धारित किया गया है. श्रावणी मेला के दौरान गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन सख्त रवैया अपनाने की बात कह रहा है. मिलावट का मामला सामने आने पर नियम विरुद्ध कार्रवाई करने की भी बात की जा रही है.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news