पिस्टल का भय दिखाकर मुखिया से मांगी रंगदारी, मुखिया ने थाना में की लिखित शिकायत, प्राथमिकी दर्ज

    पिस्टल का भय दिखाकर मुखिया से मांगी रंगदारी, मुखिया ने थाना में की लिखित शिकायत, प्राथमिकी दर्ज

    पलामू(PALAMU): हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बेनी कला पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष श्रवण राम से अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर रंगदारी की मांग की है. इस घटना को लेकर मुखिया श्रवण राम ने हुसैनाबाद थाना में लिखित शिकायत देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है. दिये गए आवेदन में कहा है कि वह सोमवार की देर शाम हुसैनाबाद से अपने गांव जा रहे थे.

    इसी क्रम में बेनी कला देवी मंदिर के पास छह सात की संख्या में लोग खड़े थे. उसमे में तीन लोग पास आकर खड़े हो गए. इसी बीच तिवारी बीघा गांव निवासी धर्मेन्द्र पाल ने सामने पहुंचकर कनपट्टी में पिस्टल सटाकर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली गलौज करने लगा.

    सभी हो रहे कायों में मांगी गई रंगदारी 

    उसने कहा कि पंचायत में जितना विकास कार्य हो रहा है और जो आगे भी होगा, उसमें से मुझे रंगदारी टैक्स के रूप में देना पड़ेगा. उसके साथ अन्य लोग भी हथियारों से लैस थे. मुखिया ने बताया कि वह किसी तरह वहां से अपनी जान बचाकर भाग निकले. इस संबंध में हुसैनाबाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी जगन्नाथ धान ने बताया कि लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news