धनबाद शहर में दुकान के भीतर ही फांसी पर लटक गया दुकानदार ,जानिए फिर क्या हुआ 

    धनबाद शहर में दुकान के भीतर ही फांसी पर लटक गया दुकानदार ,जानिए फिर क्या हुआ 

    धनबाद(DHANBAD) | धनबाद शहर में शुक्रवार को एक ऐसी घटना घटी, जिसे सुनकर लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली.  एक दुकानदार ने  दुकान के भीतर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.  वह धनबाद की  पुलिस लाइन का रहने वाला था.  नाम बताया गया है निर्मल कुमार. उसकी दुकान  बरटांड़  में थी.  आज सुबह उसने समय पर ही दुकान खोली लेकिन उसके बाद पता नहीं क्या उसके दिमाग में चल रहा था, अंदर जाकर फांसी लगा ली.  दुकान का शटर गिरा हुआ था.  लोग जब बहुत देर तक दुकान में ताला वगैरह नहीं देखे तो कुछ शंका हुई. 

    लोगो ने शटर उठाया तो देखा फांसी पर झूल रहा था 

     फिर शटर उठाया तो देखा कि निर्मल कुमार फांसी पर झूल रहा है.  फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई.  लेकिन पुलिस पहुंचने में काफी विलंब की, नतीजा हुआ कि लोगों का आक्रोश सड़क पर आ गया और लोग  सड़क जाम करने पर उतारू हो गए.  उसके बाद पुलिस पहुंची, लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.  अगल- बगल के दुकानदारों का कहना है कि निर्मल कुमार की आयु 34 वर्ष थी.  उसके पिता का देहांत जनवरी महीने में ही हुआ था.  वह अविवाहित था. किन  कारणों से उसने आत्महत्या की है, इसका अभी  खुलासा नहीं हुआ है.  लेकिन जितने  मुंह, उतनी तरह की बातें हवा में तैर रही है.  इस घटना ने पुलिस की संवेदनशीलता की भी पोल खोल दी है.  लोग घटना से आहात तो थे  ही, पुलिस के विलंबित रवैया से काफी आक्रोशित दिख रहे थे. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news