Shoot out in dhanbad jail-एक गोली अमन सिंह के  सिर के  आरपार हो गई थी ,बायीं आँख में भी लगी थी  गोली 

    Shoot out in dhanbad jail-एक गोली अमन सिंह के  सिर के  आरपार हो गई थी ,बायीं आँख में भी लगी थी  गोली 

    धनबाद(DHANBAD) | उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर  धनबाद लाया गया अमन सिंह एक बड़ा गैंग तैयार कर लिया था.  रविवार को धनबाद जेल के भीतर ही गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई.  सूत्र बताते हैं कि उसे कई  गोलियां मारी गई है. सिर में तीन गोली मारी गई है, जिसमें एक आर -पार हो गई है. पेट में भी गोली मारी गई है. बायीं आँख में भी गोली लगी है. जेल में शूटआउट के बाद पुलिस और प्रशासन जांच में जुट गया  है. जैसे ही अमन सिंह की हत्या की सूचना मिली, वैसे ही  जिला और पुलिस की आलाधिकारी धनबाद जेल पहुंच गए. 

    अपराध का साम्राज्य खड़ा कर लिया था अमन सिंह 

     धनबाद फिलहाल अपराध की घटनाओं से त्राहि त्राहि कर रहा है.  उत्तर प्रदेश का शार्प शूटर अमन सिंह धनबाद में अपराध का साम्राज्य खड़ा कर लिया था. शूट ऑउट के बाद  अमन सिंह  को जेल से अस्पताल ले जाया गया.  जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.  संभवत अब आगे की प्रक्रिया के लिए पुलिस उसके परिवार वालों को सूचना देगी.  परिवार वालों के आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी.  फिलहाल अमन सिंह की लाश  को अस्पताल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news