जेपी पटेल को हाईकोर्ट से झटका, सदस्यता रद्द करने को लेकर स्पीकर कोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से किया इनकार

    जेपी पटेल को हाईकोर्ट से झटका, सदस्यता रद्द करने को लेकर स्पीकर कोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से किया इनकार

    रांची (RANCHI) : झारखंड हाईकोर्ट ने जय प्रकाश भाई पटेल की मुश्किले बढ़ा दी है. दरअसल हाईकोर्ट ने भापा छोड़ कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले जय प्रकाश भाई पटेल की सदस्यता रद्द करने के स्पीकर कोर्ट के फैसले पर फिलहाल रोक लगाने से इनकार कर दी है. बता दें कि जीपी पटेल ने स्पीकर द्वारा सदस्यता रद्द किए जाने के फैसले को चुनौती दी थी. याचिका में उन्होंने कहा कि स्पीकर कोर्ट ने उनका पक्ष सुने बिना फैसला दिया है. इसलिए उनकी सदस्यता बहाल की जानी चाहिए. जिस पर हाईकोर्ट ने रोक लगाने से इनकार कर दिया है.

    बता दें कि 25 जुलाई को विधानसभा के स्पीकर द्वारा जेपी पटेल और लोबिन हेंब्रम दल-बदल में दोषी पाते हुए बड़ा फैसला सुनाया था, उनकी सदस्यता रद्द कर दी थी. बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा नेता रहे जेपी पटेल ने भाजपा का दामन छोड़ कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था. जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें हजारीबाग से अपना उम्मीदवार बनाया था. लेकिन इस दौरान उन्होंने अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया था. इसकों लेकर भाजपा नेता अमर कुमाव बाउरी ने स्पीकर से जेपी पटेल के खिलाफ दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की थी.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news