शर्मनाक ! दुमका में फिर से सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनी किशोरी, स्थिति नाजुक

    शर्मनाक ! दुमका में फिर से सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनी किशोरी, स्थिति नाजुक

    दुमका (DUMKA) : दुमका जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. घटना 14 जनवरी की शाम की है. जब किशोरी सोहराय पर्व मना कर वापस घर लौट रही थी, तभी अपराधियों ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया. फिलहाल किशोरी का इलाज फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.

    क्या है मामला 

    सोहराय का आयोजन समाप्त होने के बाद जब किशोरी अपने घर वापस आने के लिए चली तो 3 युवकों ने उसका रास्ता रोककर उसे झाड़ी की तरफ ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया. दुष्कर्म के बाद किशोरी को छोड़ दिया गया. किसी तरह किशोरी देर रात घर पहुंची. परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. लोक लाज बस पहले तो परिजन भी शांत बैठ गए लेकिन जब किशोरी की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे लेकर रामगढ़ थाना गए. जहां से किशोरी को इलाज के लिए दुमका के फूलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया. किशोरी का इलाज फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है. नगर थाना की पुलिस द्वारा उसका फर्द बयान लेने की प्रक्रिया जारी है. सूत्रों की माने तो दरिंदों की संख्या बढ़ भी सकती है. मामला सामूहिक दुष्कर्म का है इसलिए पुलिस फिलहाल कुछ भी कहने से बच रही है.

    रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news