पलामू में जंगली फल खाने से सात बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरातफरी

    पलामू में जंगली फल खाने से सात बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरातफरी

    पलामू (PALAMU) : पलामू  के पाटन थाना क्षेत्र के हिसरा बरवाडीह गांव में घर के पास जंगली फल (बगडेरा) खाने के बाद सात बच्चों की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई. घटना को लेकर बताया जा रहा कि बच्चों ने खेलते-खेलते गांव के पास लगे जंगली पौधे का फल तोड़ा और खा लिया. कुछ ही देर बाद सबकी हालत अचानक बिगड़ने लगी और वे एक-एक कर बेहोश होने लगे, जिससे गांव में आफरातफरी फैल गई.

    ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. चार बच्चों को मेदिनीनगर के एमएमसीएच (एमएमसीएच में) भर्ती किया गया और तीन बच्चों का इलाज निजी अस्पताल में जारी है. डॉक्टर्स के अनुसार बच्चों को समय पर इलाज मिलने से उनकी हालत में सुधार हुआ है और वे अब खतरे से बाहर हैं, हालांकि निगरानी और इलाज जारी है.

    परिजनों के अनुसार बच्चों ने घर के पास ही उगे जंगली फल को अनजाने में खा लिया था. स्वास्थ्य अधिकारियों ने ग्रामीणों को ऐसे जंगली फलों को न खाने की चेतावनी दी है, क्योंकि कई जंगली फल और पौधे विषैले हो सकते हैं. स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से अपील की जा रही है कि वे बच्चों और ग्रामीणों को जंगली फलों और पौधों के बारे में जानकारी दें ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news