सरायकेला:घरेलू विवाद में तीनों बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, तीनों बच्चों की मौत, महिला की हालत गंभीर  

    सरायकेला:घरेलू विवाद में तीनों बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, तीनों बच्चों की मौत, महिला की हालत गंभीर  

    सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला जिले से सोमवार को एक बड़ी खबर सामने आई. जिसको सुनकर लोगों के होश उड़ गये. जहां खरसावां के कुम्हारशाही बस्ती में एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ 20 फिट गहरे कुएं में कूद गई, जिससे उसके तीन बच्चों की मौत हो गई, वहीं महिला को रेस्क्यू कर बचा लिया गया, महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है.मृतकों में दो बेटियां और एक बेटा शामिल है.  

    महिला पूजा कुमारी का असके पति अशोक महतो से आये दिन झगड़ा होता था

      जानकारी के मुताबिक महिला पूजा कुमारी का असके पति अशोक महतो से आये दिन झगड़ा होता था, जिसको लेकर वो अक्सर परेशान रहती थी, वहीं शनिवार की रात भी दोनों पति पत्नी के बीच मायके जाने को लेकर विवाद हुआ था, विवाद इतना बढ़ गया कि अशोक कुमार ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी, और अपने घर लोहरदगा चला गया, वहीं इसके बाद पत्नी गुस्से में आकर तीनों बच्चों के साथ कुएं में कूद गई.  

    पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

      लोगों का कहना है कि अशोक महतो मूलरुप से झारखंड के लोहरदगा जिले का रहनेवाला है, जो अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ भाड़े के मकान में सरायकेला खरसांवा जिले में रहता था, और किसी निजी कंपनी में काम करता था.वो अक्सर पत्नी के साथ झगड़ा और मारपीट करता था, शनिवार को भी दोनों में विवाद हुआ था, जिसको लेकर पूजा कुमारी ने पुलिस में अपने पति के खिलाफ शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को समझा बुझाकर मामला शांत करवाया था.वहीं मामले की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news