सरायकेला: चार माह की गर्भवती नव विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगा आरोप 

    सरायकेला: चार माह की गर्भवती नव विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगा आरोप 

    सरायकेला(SARAIKELA):  आज फिर एक नव विवाहिता दहेज की बलि चढ़ गई. दहेज लोभियों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने आत्महत्या कर ली. जिला के गम्हरिया थाना अंतर्गत नुवागढ़ डुंगरी टोला की रहनेवाली 20 वर्षीय बरखा मुखी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. महिला चार माह की गर्भवती बतायी जा रही है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

    ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप 

    महिला के मायके वालों ने पति आकाश मुखी सहित ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. बताया जाता है कि महिला के शादी के 9 महीने हुए हैं. शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. दो माह पूर्व मायके आई थी और जाना नहीं चाहती थी, किसी तरह उसका पति उसे समझा बुझाकर अपने साथ ले गया. जहां आज उसने आत्महत्या कर ली. महिला के मायकेवालों की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है.

    रिपोर्ट: बिरेंद्र मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news