सरायकेला:पत्नी संग सीएम चंपई सोरेन ने डाला वोट, वोटरों से लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने की अपील की

    सरायकेला:पत्नी संग सीएम चंपई सोरेन ने डाला वोट, वोटरों से लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने की अपील की

    सरायकेला(SARAIKELA):झारखंड के पहले चरण के दौरान पलामू, लोहरदगा, खूंटी और सिंहभूम लोकसभा सीट के लिए आज 13 मई को मतदान हो रहे है.लोग सुबह से ही मतदान बूथो पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है. वहीं झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने भी आज अपने गांव जिलिंगोड़ा गम्हरिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय में अपनी पत्नी मानको सोरेन संग वोट करने पहुंचे. 

    वोट लोकतंत्र का पर्व है और वोट सभी को करना जरूरी है 

    सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि वोट लोकतंत्र का पर्व है और वोट सभी को करना जरूरी है, इससे आप अपनी मनपसंद सरकार देश और राज्य के लिए चुन सकते है. वहीं सीएम ने कहा कि इस बार  झारखंड में 14 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक रुप से मतदान होगा. वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी अपने खरसांवा विधानसभा क्षेत्र में आज बूथ पर वोट करने पहुंचे. 

    सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में कुल 14 लाख 32 हजार 934 मतदाता है

    सिंहभूम के चाईबासा ओर सरायकेला की बात करें, तो एक तरफ इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी  है तो दूसरी तरफ बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा है. सरायकेला में मतदाता की बात करे सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में कुल 14 लाख 32 हजार 934 मतदाता हैं, जिसमे पुरुष मतदाता 7,05,167, महिला मतदाता 7,27,734 और थर्डजेंडर 33 मतदाता है.वहीं सरायकेला, चाईबासा, मझगां जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर में 1716 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. जहां से 14 प्रत्याशी इस बार मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे है.  

    रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news