सरायकेला:कांड्रा में आज जलेगा 71 फीट का रावण, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन होंगे शामिल, पुलिस अलर्ट 

    सरायकेला:कांड्रा में आज जलेगा 71 फीट का रावण, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन होंगे शामिल, पुलिस अलर्ट 

    सरायकेला(SARAIKELA):आज विजयादशमी है.ऐसे में देश के अलग-अलग एच हिस्सा में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. वही झारखंड के सरायकेला जिले में भी आज 71 फीट का रावण दहन किया जाएगा.सरायकेला के कांड्रा में रावण दहन को लेकर कांड्रा स्थित एसकेजी फुटबॉल मैदान में रावण दहन कमेटी कांड्रा की ओर रावण दहन कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है.

    मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शामिल होंगे

    वही इस रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शामिल होंगे. कांड्रा में दशहरा पर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. कांड्रा एसकेजी फुटबॉल मैदान में होने वाले रावण दहन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

    कार्यक्रम को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट 

    वही पुलिस की पूरी कोशिश है कि कार्यक्रम को शांतिपूर्वक संपन्न कराया जा सके. वही इस दौरान कोई शरारती तत्वों बाधा ना डाले इसको लेकर पुलिस पूरी तरह से तैयार है.शरारती तत्वों के मंसूबों को नाकाम करने को कांड्रा पुलिस अलर्ट मूड में है.

    रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news