टुंडी में सनसनी: लापता किशोरी का शव नर्सरी के डोभा से बरामद, परिजनों में मातम

    टुंडी में सनसनी: लापता किशोरी का शव नर्सरी के डोभा से बरामद, परिजनों में मातम

    धनबाद (DHANBAD) : धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र से बुधवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. बरमसिया पासाटांड़ स्थित वन विभाग के नर्सरी परिसर में बने पानी भरे डोभा से 17 वर्षीय खुशबू कुमारी का शव बरामद किया गया. शव की पहचान मृतका के पिता सुरेश दास ने की. उन्होंने बताया कि खुशबू दो दिन पहले अचानक घर से लापता हो गई थी, जिसकी गुमशुदगी की सूचना टुंडी थाना में दर्ज कराई गई थी.

    बुधवार की सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए निकले, तो उन्होंने डोभा में एक शव को तैरते देखा. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया गया. पहचान होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

    सूचना मिलने पर टुंडी थाना प्रभारी उमा शंकर और अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया.

    घटनास्थल से खून से लपटा कपड़े भी मिले हैं, जिससे ग्रामीणों में यह आशंका गहराई है कि युवती की हत्या कर शव को डोभा में फेंका गया है. वहीं परिजनों ने भी प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि सच्चाई सामने आ सके.

    रिपोर्ट-नीरज कुमार

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news