जमशेदपुर के होटल में चतरा के कारोबारी सुबोध सिंह का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर के होटल में चतरा के कारोबारी सुबोध सिंह का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर (Jamshedpur): जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के सेन इंटरनेशनल होटल के कमरे से एक शव बरामद किया गया है. बता दें शव की पहचान चतरा के बड़े कारोबारी सह संवेदक सुबोध सिंह के रूप में हुई है. शव मिलने के बाद होटल में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं पुलिस के बड़े अधिकारी मामले में कुछ भी बोलने से बच रही हैं. बता दें जमशेदपुर एसएसपी से फोन पर जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कहा कि पता करके बताते हैं.

    शव को टीएमएच में रखा गया

    इधर आनन फानन में शव को टीएमएच में रखे जाने की जानकारी मिली है . वहीं परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है,और वो जमशेदपुर के लिए रवाना हो चुके हैं. जानकारी के अनुसार सुबोध सिंह चतरा शहर के बाईपास रोड नगवा मोहल्ले के रहने वाले थे. वे मूल रूप से हंटरगंज प्रखंड के ढोलिया के निवासी थे . फिलहाल मामले की जांच में अभी पुलिस जुटी हुई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news