पलामू एसडीओ ने दुबिया खाड़ी के तीन लाइन होटलों में की छापेमारी, जानिये क्या मिला

    पलामू एसडीओ ने दुबिया खाड़ी के तीन लाइन होटलों में की छापेमारी, जानिये क्या मिला

    पलामू(PALAMU): सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार शाह व उत्पाद अधीक्षक विमला लकड़ा ने सोमवार शाम संयुक्त रुप से दुबिया खाड़ी स्थित रॉयल लाइन होटल,अपना ढाबा व बाबा ढाबा में औचक रूप से छापेमारी की. इस दौरान रॉयल लाइन होटल में अवैध ढंग से शराब पी रहे लोगों से शराब जब्त किया गया. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि शराब जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

    उपायुक्त का निर्देश पर दो घंटे के भीतर हुई कार्रवाई

    दरअसल, उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने सोमवार को सड़क सुरक्षा की बैठक में जिले के तीनों एसडीओ सड़कों के किनारे स्थित होटलों का औचक निरीक्षण करने एवं अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने हेतु निर्देश दिया. उपायुक्त का निर्देश मिलते ही सदर एसडीओ ने सक्रियता दिखाते हुए दुबियाखाड़ पहुंच कर जांच की जिसके पश्चात यह कार्रवाई की गयी.

    रिपोर्ट: जफ़र हुसैन,पलामू   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news