झारखंड की साइंस टॉपर बनी जमशेदपुर की हिमानी दास का आगे क्या है लक्ष्य, जानिये


जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर की एक होनहार बेटी ने शिक्षा के क्षेत्र में शहर के साथ-साथ पूरे राज्य का नाम रौशन किया है. हाल ही में 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया. सभी छात्रों को उनकी योग्यता के अनुसार अंक प्राप्त हुए. वहीं भालूबासा टीचर्स कॉलोनी की रहने वाली हिमानी दास 12वीं के साइंस में स्टेट टॉपर बनी. हिमानी दास ने साइंस में कुल 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर झारखंड की टॉपर छात्रा बनी.
कौन है हिमानी दास
उसके स्टेट टॉपर बनने से उसके परिवार में खुशी की लहर है. हिमानी को लगातार लोगों से बधाई मिल रही है. हिमानी दास जमशेदपुर के विष्टुपुर स्थित लोयला स्कूल की छात्रा है. हिमानी आगे इंजीनियर बनना चाहती है. हिमानी दो बहने हैं एक बहन पुणे में पढ़ाई कर रही है. यहां घर पर मां पिताजी के साथ हिमानी रहती है. जैसे ही पता चला कि उनकी बेटी स्टेट टॉपर बनी हैं, मां पिता के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी. उन्होंने अपनी बेटी का मीठा से मुंह मीठा कराया और आगे और अच्छा करने का आशीर्वाद दिया.

शुरू से ही करती थी क्लास में टॉप
हिमानी दास के पिता ने बताया कि बेटी शुरू से ही अपने क्लास में टॉप किया करती थी. मगर उन्हें यह नहीं मालूम था कि एक दिन उनकी बेटी पूरे झारखंड में टॉप करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि हिमानी पढ़ाई के सिवा और किसी भी तरफ ध्यान नहीं दिया करती है. यहां तक कि परिजनों के किसी समारोह में जाने पर भी उनके साथ ना जाकर पढ़ाई में ज्यादा दिलचस्पी दिखाती है. वहीं हिमानी की मां ने कहा बेटी की पढ़ाई की दिलचस्पी बचपन से थी. पढ़ाई करने के लिए इन पर आज तक किसी ने जोर जबरदस्ती नहीं की है. वह अपने दम पर ही पढ़ाई कर आज झारखंड में अपना और उनका नाम रोशन किया है. उनकी मां ने यह भी कहा कि आगे भी मेरी बेटी इसी तरह पढ़ाई कर अपने और अपने परिवार के नाम को रोशन करेगी.
रिपोर्ट: जमशेदपुर ब्यूरो
4+