एक्टिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे लोहरदगा के सत्यप्रकाश, 'पंचायत' के बाद अब इमरान हाशमी के साथ बड़े परदे पर दिखेंगे

    एक्टिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे लोहरदगा के सत्यप्रकाश, 'पंचायत' के बाद अब इमरान हाशमी के साथ बड़े परदे पर दिखेंगे

    लोहरदगा (LOHARDAGA) : लोहरदगा जिला का युवक तेजी से अभिनय के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है. नाम है सत्यप्रकाश. यह फिलहाल अभिनेता इमरान हाशमी के साथ "ग्राउंड जीरो" फिल्म में काम कर रहे हैं. पंचायत सीजन टू के लिए मुम्बई में हुए ऑडिशन के माध्यम से इनका चयन हुआ था. तीन फिल्मों में इन्होंने अभी तक कार्य किया है. सत्यप्रकाश फिलहाल ओनेर के साथ आने वाले फिल्म "चाहिए थोड़ा प्यार" पर काम कर रहे हैं. लोहरदगा जैसे छोटे जिले से निकलकर ये दुनिया में लोहरदगा जैसे छोटे जिला का नाम रौशन करना चाहते हैं. 

    कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में की अपनी शिक्षा पूरी 

    सत्यप्रकाश ने पहले आईआईटी भुनेश्वर से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपनी शिक्षा पूरी की. डीएवी से 2010 में मैट्रिक के बाद 2012 में डीपीएस रांची से इंटर की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद इंजिनियर के क्षेत्र में अपना भविष्य तय कर करीब तीन साल आईटी सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में अपनी सेवा भी दी. जॉब और कॉलेज के दौरान ही इन्हें अपने अभिनय कला की ओर आगे बढ़ने का अनुभव प्राप्त हुआ. जिसके बाद इन्होंने अभिनय के क्षेत्र में अपना सिक्का आजमाया. इसमें वो सफल भी रहे और कई वेब सीरीज में बड़े कलाकारों के साथ काम भी किया. 

    परिवार में सभी है चिकित्सक 

    सत्यप्रकाश के पिता डॉ टी साहू दंत आर्मी में अपनी सेवा देने के बाद अब चिकित्सक के तौर पर काम कर रहे हैं. वहीं सत्यप्रकाश की बहन भी चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य कर रही है. सत्यप्रकाश ने भी पहले मेडिकल की तैयारी की लेकिन बाद में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में शिक्षा लेने का फैसला किया. इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर बतौर इंजीनियर आईटी सॉफ्टवेयर कंपनी में काम भी किया. लेकिन किसमत सत्यप्रकाश को अभिनय के क्षेत्र में ले आई.  पढ़ाई और डॉक्टर के घर से निकल कर अभिनय की दुनिया में जाने के इस सफर में सत्यप्रकाश के परिवार ने उनका बखूब साथ दिया है. मनोरंजन के क्षेत्र में सत्यप्रकाश की सफलता से उनके परिवार वालों में खुशी की लहर है. और सभी इस दिशा में इनका साथ दे रहे हैं. ताकि लोहरदगा जिला के युवाओं को अभिनय के क्षेत्र में भी प्लेटफार्म मिल सके.

    रिपोर्ट : लोहरदगा ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news