सरायकेला: सनकी युवक ने पत्नी और बच्चे की गला दबाकर की हत्या, मौक़े से हुआ फरार, जांच में जुटी पुलिस 

    सरायकेला: सनकी युवक ने पत्नी और बच्चे की गला दबाकर की हत्या, मौक़े से हुआ फरार, जांच में जुटी पुलिस 

    सरायकेला - सरायकेला ज़िले से एक दर्दनाक घटना सामने आयी है. बताया जा रहा है कि एक हैवान पिता ने अपने ही ढाई साल के बच्चे की हत्या कर दी है. इसके अलावा उसने अपनी पत्नी को भी मार डाला है. हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है. यह घटना जिले के चौका थाना क्षेत्र की है.

    सरकेला की इस घटना के बारे में विस्तार से जानिए

    यह घटना चौक थाना के कुरली गांव की है जहां रोहित महतो नामक एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और ढाई साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी. पड़ोसियों के अनुसार पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था. पैसे को लेकर कई बार पहले भी झगड़ा हुआ था. रोहित महतो की शादी 2021 में हुई थी. यह शादी बड़े धूमधाम से हुई और कुछ ही दिन तक पति-पत्नी का रिश्ता ठीक रहा. उसके बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई. और फिर रोहित महतो ने ग़ुस्से में आकर अपनी पत्नी और बच्चे को मौत के घाट उतार दिया और मौक़े से फरार हो गया. चांडिल के एसडीपीओ और चौका थाना के प्रभारी घटना स्थल पहुंचकर जांच कर रहे हैं. लड़की पक्ष के लोगों को सूचना दे दी गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news