दिशोम गुरु को किया नमन : नेमरा पहुँचे राज्यपाल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बढ़ाया ढांढस

    दिशोम गुरु को किया नमन : नेमरा पहुँचे राज्यपाल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बढ़ाया ढांढस

    रामगढ़ (RAMGARH) : दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म की प्रक्रिया जारी है. वहीं आज झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार भी पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के पैतृक गाँव नेमरा (रामगढ़ जिला) पहुँचे. उन्होंने वहाँ पहुँचकर दिवंगत शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है, साथ ही शोक-संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की.

     

    राज्यपाल महोदय ने इस अवसर पर राज्य के माननीय मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन एवं परिवार के अन्य सदस्यों को ढाँढस बंधाया है. उन्होंने ग्रामवासियों से भी मुलाक़ात कर दुःख की इस घड़ी में अपनी सहभागिता व्यक्त की है. 

    वहीं इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि वे और दिशोम गुरु शिबू सोरेन, लोकसभा में लंबे समय तक साथ कार्य किया है, जिससे वह उन्हें निकट से जानते और समझते थे. दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जीवन जनजातीय अस्मिता, अधिकार और सामाजिक उत्थान को समर्पित रहा है. वे जनसेवा और संघर्ष के प्रतीक थे तथा सदैव समाज को जागरूक करने हेतु प्रयासरत रहते थे.

    राज्यपाल महोदय ने कहा कि दिशोम गुरु का निधन सामाजिक एवं राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news