Sahibganj:लोकेशन ट्रेस कर मोबाइल चोर को पकड़ने गई पुलिस के साथ झड़प, पढ़ें बात हाथापाई तक पहुंचने पर पुलिस ने क्या किया

    Sahibganj:लोकेशन ट्रेस कर मोबाइल चोर को पकड़ने गई पुलिस के साथ झड़प, पढ़ें बात हाथापाई तक पहुंचने पर पुलिस ने क्या किया

    साहिबगंज(SAHIBGANJ): साहिबगंज जिले के तालझारी थाना पुलिस एवं ग्रामीणों के साथ जमकर झड़प हुई है. दरअसल तालझारी थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज दलबल के साथ लोकेशन ट्रेस कर मोबाइल चोर को पकड़ने के लिए दलबल के साथ महाराजपुर मुस्लिम टोला गई थी, इतना ही नहीं बल्कि पुलिस ने ट्रेस लोकेशन से शेख साहब नाम के युवक को दबोचकर पूछताछ के लिए थाना लेकर आ रही थी,तभी अचानक गाँव के ग्रामीण उग्र हो गए.

    बिगड़ते माहौल को देखकर तत्काल पुलिस ने शेख साहब को छोड़ दिया है

    वहीं उग्र ग्रामीणों और तालझारी थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस बलों के बीच बकझक होने लगी.वहीं बकझक होते-होते मामला हाथापाई तक पहुंच गई.हालांकि बिगड़ते माहौल को देखकर तत्काल पुलिस ने शेख साहब को छोड़ दिया है.

    पुलिस कर रही है मामले की जांच

    वहीं ग्रामीणों  और जिले के एसपी अमित सिंह को लिखित आवेदन देकर थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की गई है.जिसके बाद मामला शांत हुआ.फिलहाल पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है.

    रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news