साहिबगंज: अवैध कोयला परिवहन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, पांच मोटरसाइकिल जब्त, मचा खलबली

    साहिबगंज: अवैध कोयला परिवहन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, पांच मोटरसाइकिल जब्त, मचा खलबली

    साहिबगंज (SAHIBGANJ): साहिबगंज जिले में इन-दिनों सिर्फ दबंग पत्थर माफियाओं की नहीं बल्कि कोयला माफियाओं के भी हौसले बुलंद है. इसका खुलासा तब हुआ जिले के डीएफओ प्रबल गर्ग ने कोयला तस्करों पर शिकंजा कसा. वन विभाग ने अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की है.

    वन विभाग ने पांच मोटरसाइकिल जब्त

    डीएफओ प्रबल गर्ग के निर्देश पर मंडरो फॉसिल पार्क के निकट मुख्य मार्ग पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर 5 कोयला लदी मोटरसाइकिल जब्त की. इस दौरान लगभग 40 क्विंटल कोयला बरामद किया गया. अभियान का नेतृत्व वनपाल राणा रंजीत चौधरी कर रहे थे. जिनके साथ वनरक्षी अंकित कुमार झा, सुनील कुमार, सनी रजक,अमित कुमार,प्रेम कुमार ,इंद्रजीत कुमार,फैलिसिटस हांसदा समेत अन्य वनकर्मी मौजूद थे.विभाग का यह अभियान अवैध कोयला खनन और परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया गया.

    अवैध कोयला खनन और परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

    डीएफओ प्रबल गर्ग ने स्पष्ट किया कि अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी,उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में अवैध कोयला खनन और परि वहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,क्योंकि इससे सरकार को राजस्व की भारी क्षति होती है और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है.वन विभाग ने यह भी संकेत दिया कि इस अवैध धंधे में शामिल पूरे नेटवर्क को चिन्हित कर कानूनी प्रक्रिया के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

    रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news