जमशेदपुर में मनाया गया सुरक्षित इंटरनेट दिवस, एसएसपी किशोर कौशल ने छात्रों को दी जरुरी जानकारी

    जमशेदपुर में मनाया गया सुरक्षित इंटरनेट दिवस, एसएसपी किशोर कौशल ने छात्रों को दी जरुरी जानकारी

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज सभागार मे सुरक्षित इंटरनेट दिवस सफर मनाया गया. कार्यक्रम मे मुख्य रुप से जिला के एसएसपी किशोर कौशल एसडीएम तापसी मजूमदार, डीडीसी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहें. वहीं कार्यक्रम मे कॉलेज के सभी छात्र छात्राएं मौजूद रहें.दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. वहीं एसएसपी ने छात्र छात्राओं को सेफ इंटरनेट इस्तेमाल करने की जानकारी दी. आज के समय मे इंटरनेट रोजमर्रा के इस्तमाल की चीज बन गई है, मगर इसके इस्तेमाल से काफी फ्रॉड भी हो रहा है.

    जमशेदपुर में मनाया गया सुरक्षित इंटरनेट दिवस

    एसएसपी ने सुरक्षित इंटरनेट इस्तेमाल की विस्तार से जानकारी छात्र छात्राओ को दिया. वहीं एसडीएम ने भी छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए इंटरनेट की सफल और सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी छात्र छात्राओं को दी. वहीं इंटरनेट की सफल इस्तेमाल की प्रक्रिया सभी उपस्थित छात्र छात्राओं ने जाना और सुरक्षित इंटरनेट इस्तमाल करने की सभी प्रक्रिया को विस्तार से साझा किया.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news