दुःखद: ससुराल आये दामाद की डैम में डूबने से मौत, छाया मातम

    दुःखद: ससुराल आये दामाद की डैम में डूबने से मौत, छाया मातम

    देवघर(DEOGHAR): पिछले साल शादी हुई और इस साल उसकी मौत हो गयी. देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पुनासी गांव के लोगो में मातम पसर गया है. दरअसल जिला के मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी अक्षय कुमार की शादी पुनासी निवासी रूपेश दास की बेटी के साथ हुई थी. आज अक्षय अपने साला के साथ घर के पास स्थित पुनासी डैम स्नान करने गया था. जैसे ही दोनों डैम में नहाने के लिए उतरे अक्षय और इसका साला गहरे पानी की ओर बढ़ गए. दोनों डूबने की स्थिति में थे, लेकिन अक्षय के साला को तैरना आता था, वह तैर कर बाहर निकल गया. लेकिन अक्षय गहरे पानी मे समाते चला गया. देर शाम तक गोताखोरों द्वारा उसकी तलाश की गई. लेकिन डैम में कोई अता पता नही चल सका.

    वहीं ससुराल और गांव वाले डूबने से मौत की आशंका जता रहे हैं. इसी क्षेत्र में रहने वाले पूर्व मंत्री सुरेश पासवान सूचना के बाद डैम पहुंचे और जिला के अधिकारियों को जल्द से जल्द उसे ढूंढने के लिए आग्रह किया. लेकिन देर शाम तक अक्षय का कहीं पता नहीं चल सका. गौरतलब है कि सुरेश पासवान इंडी गठबंधन के घटक दल राजद के देवघर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी है. पुनासी के रहने वाले रूपेश दास का दामाद डैम में नहाने के दौरान लापता हो गया है. इस खबर के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है.

    रिपोर्ट:रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news