एक बार फिर झारखंड में नई सरकार की सुगबुगाहट,जानिए कैसे बनेगी BJP-JMM की सरकार,कांग्रेस नेता के बयान से खलबली


रांची(RANCHI): झारखंड की शांत पड़ी राजनीति में फिर एक बार नई सरकार की सुगबुगाहट तेज हो गई. राज्य में नए समीकरण के साथ सरकार के गठन की चर्चा तेज है. दावा किया जा रहा है कि 20 दिन के बाद झामुमो-भाजपा गठबंधन की सरकार बन जाएगी. इसे लेकर कांग्रेस के कद्दावर नेता के एन त्रिपाठी ने बयान दिया कि अमित शाह ने हरी झंडी भी दिखा दी.अंदर खाने सब कुछ तय है कुछ दिनों के बाद पूरी तस्वीर दिखेगी.
त्रिपाठी का दावा 20 दिन में बन जाएगी नई सरकार
दरअसल झारखंड कांग्रेस के कद्दावर नेता के एन त्रिपाठी ने दावा किया कि झारखंड में जल्द ही गठबंधन टूटने वाला है और एक नया समीकरण सामने आएगा. जिसमें झामुमो और भाजपा साथ दिखेगी. अब इस बयान के बाद राज्य में नई सरकार बनाने की कवायद को लेकर राजनीतिक पंडित समीकरण भी बैठाने लगे है. फिलहाल के आकड़ों के साथ नई सरकार के पूरे आकडे को भी फिट कर चुके है.
क्या है अंक गणित
अगर आकड़े पर गौर करें तो फिलहाल झामुमो 34,कांग्रेस 16 और भाजपा 21 सीट पर चुनाव जीती है. इसमें से 50 से अधिक विधायकों के साथ राज्य में कांग्रेस-झामुमो की सरकार चल रही है.यह समीकरण के साथ 2024 में सरकार बनी थी. अगर भाजपा और झामुमो एक साथ आती है. तो सरकार बड़े ही आराम से बन जाएगी. कहीं भी कोई दिक्कत नहीं होगी. क्योंकि झामुमो 34 और भाजपा के 21 विधायक है. जो बहुमत के आकड़े के बेहद आगे है.
झामुमो कांग्रेस ने बयान से किया किनारा
लेकिन दूसरी तरफ इस बयान पर झामुमो और कांग्रेस ने बेबुनियाद बता दिया है. वहीं भाजपा ने भी इस खबर को महज कल्पना करार दिया है. जिसमें झामुमो का मानना है कि किसी भी कांग्रेस के कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. एक पूर्व मंत्री का बयान है वह भी अपने फायदे के लिए दिया गया है.
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता का मानना है कि झामुमो और भाजपा की विचारधारा दूर दूर तक मेल नहीं खाती है. झामुमो और भाजपा नदी के दो किनारे जैसा है. कही भी साथ सरकार बनाने की कोई चर्चा नहीं है. के एन त्रिपाठी का बयान दूर दूर से राज्य की राजनीति पर असर नहीं डालता है. भाजपा एक मजबूत विपक्ष की भूमिका में है.
4+