धनबाद में प्लास्टिक चावल वितरण की अफवाह को बताया निर्मूल ,कहा-यह पौष्टिक चावल है  

    धनबाद में प्लास्टिक चावल वितरण की अफवाह को बताया निर्मूल ,कहा-यह पौष्टिक चावल है  

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद में प्लास्टिक चावल वितरण के अफवाह को समूल नष्ट  करने के लिए गुरुवार को धनबाद के बरमसिया स्थित एफसीआई ,गोदाम में मंडल प्रबंधक हरि सिंह मीणा पहुंचे. उन्होंने गोदाम का निरीक्षण भी किया और प्लास्टिक चावल के अफवाह का समूल  निराकरण भी कर दिया.  कहा कि देश के हर गरीब व्यक्ति तक पोषण पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता सूची  में है.  

    यह पोषण युक्त फोर्टीफाइड राइस है 

    सरकार अपनी अलग-अलग योजनाओं के अनुसार चावल लोगों तक पहुंचती है. उन्हें  फोर्टीफाइड राइस पहुंचाया जा रहा है. फोर्टीफाइड राइस का मतलब है पोषण युक्त चावल, इसमें आयरन, विटामिन b12, फोलिक एसिड  जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं. एनीमिया से बचाव के लिए यह चावल कारगर साबित होता है. शुरुआत के दिनों में लोगों में कुछ अफवाह फैली थी कि यह प्लास्टिक चावल है,  इसे राज्य सरकार की आपूर्ति विभाग के सहयोग से दूर किया जा रहा है.  केंद्र सरकार के निर्देश पर भारतीय खाद्य निगम ,धनबाद के द्वारा फोर्टीफाइड राइस दी जा रही है. यह बच्चों के लिए भी काफी शक्तिदायक होता है और पोषण युक्त चावल भी है. 

    नार्मल चावल में मिलाया जाता है विटामिन्स 

    हरि सिंह मीणा ने यह भी कहा कि कोरोना काल में जब सारे लोग घर से बाहर निकलने से डर रहे थे, उस वक्त हमारे फूड वारियर अपनी जान जोखिम में डालकर जरूरतमंदों तक चावल पहुंचाने में लगे थे. खाद्य भंडारण डिपो मैनेजर सुशील टोपनो ने कहा कि नॉर्मल चावल में हर 100kg के बोर में प्रोटीन पोषक मिलाये जाते हैं ताकि इस चावल से बच्चे और गर्भवती महिलाओं सहित खाने वाले सबो को फ़ायदा हो. धनबाद डिपो की खाद्य भंडारण क्षमता 15328 मीट्रिक टन  है और धनबाद मंडल के अंतर्गत 7 जिले कवर  होते हैं, जिनमें धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग ,कोडरमा, चतरा, गिरिडीह शामिल है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news