राहुल गांधी प्रकरण- प्रदीप यादव के विवादित बोल, कहा भाजपा के इशारे पर कोर्ट ने खिलाफ सुनाया फैसला


रांची(RANCHI): -चलती सदन के बीच जैसे ही सत्ता पक्ष के विधायकों को इस बात की खबर लगी कि सारे मोदी चोर हैं मामले में सूरत की एक अदालत ने राहुल गांधी को दो वर्ष की सजा सुना दी है, कांग्रेसी विधायकों के द्वारा हंगामें की शुरुआत हो गयी, खास कर कांग्रेस पार्टी के विधायकों के बीच इस फैसले को लेकर काफी नाराजगी थी.
प्रदीप यादव के विवादित बोल
इसी हो-हंगामें के बीच पोड़याहाट विधायक प्रदीप यादव ने एक विवादित बयान दे दिया, उन्होंने इस फैसले को सीधे-सीधे भाजपा से जोड़ते हुए कहा कि यह फैसला विशुद्ध रुप से भाजपा के इशारे पर किया गया है, यह फैसला लोकतंत्र पर हमला है, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर कुठाराघात है, कांग्रेसी विधायकों के हंगामें को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्रनाथ महतो ने सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया.
बावजूद इसके विधायकों का गुस्सा कम नहीं हुआ, इसकी अभिव्यक्ति सदन के बाहर हुई, सदन के बाहर इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दीपिका सिंह पांडेय ने कहा कि हम अपनी आंखों के सामने लोकतंत्र को खत्म करते हुए नहीं देख सकते हैं. लोकतंत्र की हिफाजत के लिए हमें बिना देरी किये सड़कों पर उतरना होगा. लोकतंत्र की हिफाजत की इस लड़ाई को लड़नी होगी. यह लोकतंत्र हम सबों के लिए वजूद का सवाल है.
क्या नीरज मोदी, ललित मोदी चोर नहीं है
फैसले पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि क्या नीरज मोदी, ललित मोदी चोर नहीं है, इन लोगों ने एक-एक कर देश के खजाने को लूटा और विदेश भाग गयें. क्या यह झूठ है. क्या यह सत्य नहीं है कि ये सारे लोग आज भगोड़े हैं. राहुल गांधी हमेशा सत्य के साथ खड़े हैं, और आगे भी लोकतंत्र ही हिफाजत के लिए वह अपनी कुर्बानी देंगे. भाजपा की कोशिश हर संवैधानिक संस्था को बर्बाद करने की है. इसकी व्यापक साजिश रची जा रही है, यह भी उसी का हिस्सा है.
राहुल की लोकप्रियता से भाजपा के अन्दर बेचैनी
जबकि विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी की लोकप्रियता से सरकार के अन्दर बेचैनी है, वह किसी भी कीमत पर राहुल गांधी को अन्दर करना चाहती है, ताकी भाजपा को राहुल गांधी का सामना नहीं करना पड़े.
इस फैसले को हम बर्दास्त नहीं करेंगे
उन्होंने कहा है कि हम इस लड़ाई को अंजाम तक ले जायेंगे, आज हमने इस मुद्दे पर सदन का बहिष्कार किया है. आगे विरोध की दूसरी रणनीति लेकर सामने आयेंगे. यह फैसला गुजरात से आया है, इसका इशारा क्या है? कांग्रेस ने 75 वर्षों तक देश पर राज्य किया, लेकिन कभी भी विपक्ष की आवाज को इस कदर दबाने का काम नहीं किया. हमारी लड़ाई अब सदन से सड़क तक जायेगी, इस फैसले को हम बर्दास्त नहीं करेंगे.
4+