आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन से भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार


झुमरी तिलैया(JHUMRI TELAIYA): सावन महीने की शुरूआत से पूर्व ही कोडरमा रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर बड़ी मात्रा में शराब और बियर के साथ तस्कर गिरफ्तार हुए हैं.
दरअसल, आरपीएफ कोडरमा और शाखा धनबाद की संयुक्त 13553 आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर बंधुआ स्टेशन पहुंची, जहां कोच संख्या 198302 के साइड पर 4 बैग रखा था. वहीं, सीट के नीचे से दो बड़ी सफेद रंग की बोरी पर संदेह होने पर पूछताछ की गई, पूछताछ के बाद पता चला कि चारों थैला में अंग्रेजी और देशी शराब है.
पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम पिंटू चौधरी, उम्र 26 वर्ष, पिता- स्वर्गीय राजेंद्र चौधरी, ग्राम-पहाड़पुर, थाना-फतेहपुर, जिला-गया, बिहार बताया है. बंधुआ स्टेशन पर ही सभी बैग और बोरे को खोल कर देखा गया, जिसमे बीयर और शराब की बोतले मिली. सभी बोतल राज्य सरकार निर्मित थी और बाकि की शराब देशी थी जो घर में बनाई गई थी. पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग 31450 रुपए बताई गई. आरपीएफ ने जब्त अंग्रेजी शराब, देशी शराब और पकड़े गए व्यक्ति के साथ जीआरपी गया के सुपुर्द कर दिया. वहां पकड़े गए व्यक्ति के विरुद्ध कांड संख्या 285/22 दिनांक 11/07/22 अंडर सेक्शन 30ए पंजीकृत किया गया और इसकी जांच का भार एसआई कमल पंडित को सौंप दिया गया.
रिपोर्ट: अमित कुमार, झुमरी तिलैया
4+