रोहतास: खैनी मांगने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

    रोहतास: खैनी मांगने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

    रोहतास(ROHTAS): खबर रोहतास जिला से है. जहां रोहतास थाना क्षेत्र के सुंदरगंज में मामूली विवाद में हुई मारपीट में 18 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई. बताया जाता है कि मृतक विकास चौहान गांव के ही कुछ लोगों से हंसी-मजाक के दौरान खैनी मांग लिया था. जिसके बाद विवाद हो गया. इस दौरान विकास के साथ गांव के दो लड़कों ने मारपीट कर दी.

    इस घटना की जानकारी विकास के बड़े भाई को लगी तो वह मौके पर पहुंचे और अपने भाई को ही दोषी समझकर उसकी पिटाई करते हुए घर लेकर पहुंचे. लेकिन तब तक विकास की मौत हो गई. इसके बाद पुलिस गांव में पहुंची और युवक के साथ मारपीट करने वाले सुरेंद्र चौहान तथा इंदर चौहान को पकड़ लिया. साथ ही ग्रामीणों ने जब बताया कि मृतक विकास की पिटाई उसके बड़े भाई फुलेंद्र चौहान ने भी की है, तो पुलिस ने मृतक विकास के बड़े भाई को भी पकड़ कर अपने साथ लेकर चली गई. 

    आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम 

    मृतक के बड़े भाई को गिरफ्तार किए जाने से परिजन तथा गांव के लोग नाराज हो गए एवं तिलौथू से रोहतास की ओर जाने वाले सड़क को जाम कर दिया. पुलिस का कहना है कि मृतक के भाई को पूछताछ के लिए पुलिस थाने ले गई है. प्रथम दृष्टया जांच में जो मामला सामने आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी. लोगों के समझाने-बुझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा गया एवं सड़क जाम को हटाया गया.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news