बैंक ऑफ इंडिया में डकैती की घटना को दिया था अंजाम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

    बैंक ऑफ इंडिया में डकैती की घटना को दिया था अंजाम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. उलीडीह पुलिस सीतारामडेरा पुलिस और बिष्टुपुर पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है. तीनों थाने की पुलिस ने मिलकर मानगो के ओलोडीह में बैंक ऑफ इंडिया में 18 अगस्त को हुए बैंक डकैती का खुलासा किया है. पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल 3 देशी कट्टा 37 राउन्ड पिस्टल की गोली 15 राउंड कट्टा की गोली नगदी 30 हजार दो बाइक, 26 चांदी का सिक्का जब्त किया है. इस मामले में पुलिस ने पहले ही दो लोगों को गिरफ्तार किया था. 

    पहले भी कर चुके हैं डकैती

    पांचों की गिरफ्तारी बिहार के पटना से हुई है. इन 4 लोगों के साथ शाट इस डकैती में शामिल गिरोह के सरगना की पत्नी भी शामिल है. ये लोग बिहार ओडिसा और झारखंड में बैंक डकैती की घटना को अंजाम देते थे. साथ ही पूर्व में भी ये लोग जेल जा चुके हैं. एसएसपी प्रभात कुमार ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह गिरोह रैकी से लेकर बैंक डकैती की घटना को अंजाम देते थे. पांचो में एक गिरोह के सरगना की पत्नी भी. उन्होंने बताया कि पूर्व में भी ये लोग बैंक डकैती जैसे मामले में जेल जा चुके है. ये लोग बीहर ओडिसा औऱ झारखंड के बैंकों में डकैती की घटनाओं को अंजाम दे चुकें है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news