धनबाद के सदर अस्पताल रास्ता विवाद ने लिया उग्र रूप, अधिवक्ताओं पर पत्थरबाजी का आरोप


धनबाद(DHANBAD):धनबाद बार एसोसिएशन के लिये सदर अस्पताल परिसर में रास्ता विवाद को लेकर चल रहा तनाव गुरुवार को उस वक्त उग्र हो गया जब अधिवक्ताओं के द्वारा स्वास्थ्य विभाग की दिवार को क्षतीग्रस्त करने का मामला सामने आया. स्वास्थ्य कर्मियों ने अधिवक्ताओं पर पत्थर बाजी और दिवार छतीग्रस्त करने का आरोप लगाया घटना की.सुचना पर धनबाद एसडीएम और डीएसपी दल-बल पहुंच कर जानकारी ली जिसके बाद रास्ता विवाद को लेकर जिला प्रशासन ने अधिवक्ताओं को 6 फीट का रास्ता देने का निर्णय लिया है.
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने क्या कहा
इस मुद्दे पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी ने बताया कि जिला प्रशासन के साथ सभी बिंदुओं पर वार्ता हो चुकी है उन्होंने कहा कि कल जनरल बॉडी मीटिंग के बाद पेन डाउन हड़ताल समाप्त करने पर विचार किया जाएगा. अधिवक्ताओं पर लगाए गए पत्थर फेंकने और दीवार तोड़ने के आरोपों को बार एसोसिएशन ने सिरे से खारिज किया है.बार एसोसिएशन अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी ने कहा कि अधिवक्ताओं की ओर से इस तरह की कोई घटना नहीं हुई.यह सिविल सर्जन की साजिश है. वकीलों के बीच घुसकर कुछ अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी की है. पूरे मामले की जांच होनी चाहिए.
अधिवक्ता कल बैठक कर हड़ताल खत्म करने पर निर्णय लेंगे
एसडीएम लोकेश बारंगे ने बताया कि सभी मुद्दों पर बातचीत हुई है. अधिवक्ता कल बैठक कर हड़ताल खत्म करने पर निर्णय लेंगे. दीवार तोड़ने और पत्थरबाजी की घटना की जांच की जाएगी.वहीं स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने जिला प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है. स्वास्थ्य कर्मियों का आरोप है कि अधिवक्ताओं की ओर से दीवार तोड़ी गई और पत्थर फेंके गए, जिससे उनकी जान को खतरा हुआ.अगर कार्रवाई नही हुई तो स्वास्थ्य सेवा को बाधित कर देंगे.
रिपोर्ट-नीरज कुमार
4+