पलामू में सड़क हादसा, बाइक दुर्घटना में दो की मौत दो गंभीर रूप से घायल 

    पलामू में सड़क हादसा, बाइक दुर्घटना में दो की मौत दो गंभीर रूप से घायल 

    पलामू(PALAMU): पलामू जिले में गुरुवार की देर शाम भीषण सड़क हादसा  हुआ. इस हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो लोग घायल बताए जा रहे हैं. ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया. 

    घटना का कारण स्पष्ट नहीं 

    जपला छतरपुर मुख्य पथ के झारगडा मोड़ से शामुडीह बीर कुंवर के समीप दुर्घटनाग्रस्त बाइक के पास 26 वर्षीय दिलीप कुमार मृत पाया गया. वहीं तीन अन्य युवक पतरा गांव के 19 वर्षीय शशि कुमार, झारगड़ा गांव के 21 वर्षीय सचिन कुमार सिंह व 19 वर्षीय अक्षय कुमार घायल पड़े थे.इसके बाद ग्रामीण घायलों को अस्पताल लेकर गए. जहां इलाज के दौरान अस्पताल में शशि कुमार की मौत हो गई. जबकि अन्य दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया. घटना कैसे घटी इस संबंध में किसी को जानकारी नहीं है. घायलों के बताने पर ही स्पष्ट हो पाएगा.

     विभिन्न राजनीतिक दल के नेता अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना

    घटना स्थल पर हुसैनाबाद पुलिस पहुंच कर छान बीन में जुटी है. पुलिस के अनुसार अज्ञात वाहन के बाइक में धक्का लगने से घटना घटी है. बताया जाता है कि बाइक सवार सभी एक ही बाइक पर जपला से अपने घर लौट रहे थे, इसी बीच घटना घटी. घटना की सूचना मिलने के बाद विभिन्न राजनीतिक दल के नेता अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना. कुछ लोगों के अनुसार सड़क पर एक ट्रक खड़ी थी. बाइक चालकों ने उसमें टक्कर मार दिया. जिससे घटना घटी. जबकि पुलिस के पहुंचने पर सड़क पर किसी तरह का वाहन खड़ा नहीं मिला. घायलों के बयान से ही घटना का कारण स्पष्ट होने की उम्मीद है. अस्पताल में घायलों व पीड़ित परिवारों से मिलने वालों में बीजेपी नेता विनोद कुमार सिंह, पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव, एनसीपी के विनय पासवान, गुड्डू सिंह के अलावा पंचायतों के मुखिया व अन्य शामिल हैं. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news