राजधानी रांची में बलात्कार का बढ़ता ग्राफ, मात्र 48 घंटों के अंदर सामने आए दुष्कर्म के दो मामले

    राजधानी रांची में बलात्कार का बढ़ता ग्राफ, मात्र 48 घंटों के अंदर सामने आए दुष्कर्म के दो मामले

    रांची (RANCHI): राजधानी रांची एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग के साथ कुछ लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

    पार्टी अटेन्ड करने जा रही थी नाबालिग

    दरअसल नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला रांची के डोरंडा थाना का है. बताया जा रहा है कि लड़की रविवार को अपने घर से किसी पार्टी अटेन्ड करने जा रही थी. तभी रास्ते में उसके पास कुछ युवक आये और फिर उसे सुनसान इलाके में ले जाकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया. जिसके बाद किसी तरह नाबालिग लड़की लड़खाते हुए अपने घर पहंची औऱ घर वालों को इस बात की जानकारी दी. जिसके बाद परिजनों ने डोरंडा थाना में शिकायत दर्ज कराया. साथ ही परिजनों ने पुलिस से अनुरोध किया है कि जल्द-जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए.

    आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर हो रही पूछताछ

    शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने लड़की का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करा कर आगे की जांच में जुट गई है. इस मामले में डोरंडा पुलिस करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस ने बताया कि उनके द्वारा जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा. पुलिस सारे पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है.

    आए दिन दुष्कर्म का मामला आ रहा सामने

    आपकों बता दें कि कुछ दिनों से राजधानी रांची में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है. शुक्रवार को भी नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था. बताया जा रहा था कि छात्रा Birth day पार्टी से लौट रही थी. तभी उसी पार्टी में शामिल चार युवकों ने अगवा कर सुनसान जगह पर लेजाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था. जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू करते हुए पुलिस दो युवकों को गिरफ्तार और दो को निरूद्ध किया गया है.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news