DHANBAD: लोकल शराब बन जाती थी ब्रांडेड और भेजी जाती थी बिहार


धनबाद(DHANBAD): धनबाद के सरायढेला में शनिवार को उत्पाद विभाग को एक बहुत बड़ी सफलता मिली. टीम ने लोकल शराब को ब्रांडेड बनाने का खुलासा किया है. सुगियाडीह में संचालित इस फैक्ट्री में विभिन्न ब्रांडेड शराब की बोतल में लोकल शराब पैक की जाती थी. फैक्ट्री परिसर से भारी संख्या में ब्रांडेड कंपनियों के रैपर , बोतल आदि बरामद किए गए हैं. उत्पाद विभाग के अधिकारी के अनुसार इस शराब फैक्ट्री का तार बिहार से जुड़ा हुआ है. यहां से पैकिंग की गई शराब बिहार सहित दूसरे प्रदेशों में भेजी जाती थी.
उत्पाद विभाग के अनुसार फैक्ट्री का संचालक सागर कुमार वर्णवाल है, जो कि अभी फरार हो गया है. बताया जाता है कि पिछले 5 महीने से इस फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था. संचालक के पिता यह स्वीकार करते हैं कि मना करने के बावजूद उनका बेटा नहीं मान रहा था और फैक्टरी का संचालन कर रहा था.बता दे कि बिहार में शराबबंदी होने के कारण तस्करो को वह अच्छी कीमत मिलती है.
रिपोर्ट : प्रकाश, धनबाद
4+