DHANBAD: नए जीएम ने की बैठक, कहा- निर्वाध बिजली उनकी प्राथमिकता


धनबाद (DHANBAD): जिले में बिजली की लचर व्यवस्था से सभी परेशान है. नए जीएम के रूप में पदभार ग्रहण करने वाले हरेंद्र सिंह के सामने बेहतर बिजली उपभोक्ताओं को देना एक बहुत बढ़ी चुनौती है. जीएम कार्यालय में आज नए बिजली जीएम ने अधिकारियों, कर्मियों के साथ बैठक की. जिले को मिलने वाली बिजली तथा इसकी खपत सम्बंधित जानकारी ली. वहीं रजस्व पर भी चर्चा की. बिजली सभी को सही ढग मिल सके, इसके लिये बैठक में सभी को आवश्यक निर्देश भी दिया. बिजली जीएम हरेंद्र सिंह ने कहा कि जिले में सभी को बेहतर बिजली आपूर्ति करना उनका लक्ष्य है.
रिपोर्ट : प्रकाश, धनबाद
4+