हिंद खदान मजदूर फेडरेशन में सूर्यदेव सिंह के बेटे सिद्धार्थ गौतम और सकलदेव सिंह के पुत्र रणविजय सिंह को क्या मिला पद,पढ़िए

    हिंद खदान मजदूर फेडरेशन में सूर्यदेव सिंह के बेटे सिद्धार्थ गौतम और सकलदेव सिंह के पुत्र रणविजय सिंह को क्या मिला पद,पढ़िए

    धनबाद(DHANBAD): हिंद खदान मजदूर फेडरेशन कमेटी में झारखंड, खासकर धनबाद के नेताओं को तरजीह मिली है. यह फेडरेशन हिंद मजदूर सभा से एफिलिएटेड है .कमेटी में सूर्य देव सिंह के छोटे बेटे सिद्धार्थ गौतम को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. जबकि सकलदेव सिंह के पुत्र रणविजय सिंह को कमेटी में उपाध्यक्ष का पद दिया गया है. सिद्धार्थ गौतम जनता मजदूर संघ चलाते हैं ,जबकि रणविजय सिंह बिहार खान मजदूर संघ के कर्ताधर्ता है .दोनों को मजदूर यूनियन विरासत में मिली है. जनता मजदूर संघ का गठन सूर्य देव सिंह ने किया था, तो बिहार जनता मजदूर संघ का गठन सकलदेव सिंह ने किया था. दोनों लोग मजदूर संगठन की डोर पकड़कर बहुत आगे तक गए. बता दे कि कोयला क्षेत्र में सक्रिय  पांच राष्ट्रीय श्रमिक संगठनों में एक हिंद मजदूर सभा है . खदान मजदूर फेडरेशन कोयला सेक्टर में सक्रिय है. वैसे एसईसीएल, छत्तीसगढ़ के रोशन लाल यादव को फेडरेशन का अध्यक्ष बनाया गया है. बता दें कि जनता मजदूर संघ का का गठन करने के बाद सूर्य देव सिंह पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा था.यह अलग बात है कि उनके निधन के बाद जनता मजदूर संघ के कई टुकड़े हो गए हैं. इसी तरह बिहार खान मजदूर संघ का गठन सकलदेव सिंह ने किया था. उनकी हत्या के बाद बिहार खान मजदूर संघ का संचालन उनके पुत्र रणविजय सिंह कर रहे हैं.

    रिपोर्ट:  धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news