जेजेएमपी उग्रवादी संगठन का सक्रिय सदस्य रविंद्र पासवान उर्फ डीजीएम गिरफ्तार

    जेजेएमपी उग्रवादी संगठन का सक्रिय सदस्य रविंद्र पासवान उर्फ डीजीएम गिरफ्तार

    पलामू(PALAMU): हुसैनाबाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट के अभियुक्त रविंद्र पासवान उर्फ डीजीएम को गुरुवार दोपहर हुसैनाबाद के पचंबा गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया है. इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी जगरनाथ धान ने बताया कि हुसैनाबाद कांड संख्या 241/ 21 दिनांक 18/ 09/2021 धारा 385, 387, 34 भारतीय दंड विधान एवं 17 सीएलए के अप्राथमिकी अभियुक्त रविंद्र पासवान उर्फ डीजीएम जो जेजेएमएप उग्रवादी संगठन के सदस्य हैं. वह हुसैनाबाद और हैदरनगर थाना क्षेत्र में जेजेएमपी का डर दिखाकर लेवी वसूलने का काम करता हैं.जिससे क्षेत्र में उनके नाम का काफी दहशत फैला हुआ है.

    वरीय पुलिस अधिकारी को मिली थी सूचना

    गुरुवार  को वरीय पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि रविंद्र पासवान उर्फ डीजीएम अपने गांव हैदरनगर के बनाही से हुसैनाबाद की तरफ जाने वाला है.वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार तत्काल एक टीम का गठन किया गया.जिसमें हुसैनाबाद थाना के पदाधिकारी, सशस्त्र बल और एसएसबी के पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे. टीम के द्वारा अप्राथमिकी अभियुक्त पचंबा गांव के पास से गिरफ्तार किया गया.

     हैदरनगर और हुसैनाबाद थाना में दर्ज है कई मामले

    हैदरनगर थाना कांड संख्या 34/15 , थाना कांड संख्या 11/17 हैदरनगर थाना कांड संख्या 77/19 हैदरनगर थाना कांड संख्या 83 /19 और हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 241/ 22 दर्ज है. थाना प्रभारी जगरनाथ धान ने बताया कि रविंद्र पासवान उर्फ डीजीएम पर हुसैनाबाद और हैदरनगर थाना में आधा दर्जन अपराधिक व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं. हुसैनाबाद में 241/22 में रविंद्र पासवान उर्फ डीजीएम अप्राथमिकि अभियुक्त है.

    लोगों को डरा धमका कर लेवी की करता था वसूली

    थाना प्रभारी ने बताया कि लोगों को डरा धमका कर लेवी वसूल करना इसका धंधा बन गया है.उन्होंने कहा कि उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.गठित टीम में हुसैनाबाद थाना प्रभारी जगरनाथ धान, एसएसबी कला पहाड़ के पुलिस पदाधिकारी एसआई लोकेश कुमार, पुअनि सौरभ कुमार, सोम प्रकाश के अलावा  टंडवा पुलिस व जवान शामिल थे.

    रिपोर्ट: जफर हुसैन,पलामू   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news