रैपिड एक्शन फोर्स की बटालियन पहुंची गिरिडीह, शहर में फ्लैग मार्च के साथ लोगों से किया संवाद

    रैपिड एक्शन फोर्स की बटालियन पहुंची गिरिडीह, शहर में फ्लैग मार्च के साथ लोगों से किया संवाद

    गिरिडीह(GIRIDIH):गिरिडीह  में डुमरी उपचुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर टाटा नगर से रैपिड एक्शन फोर्स के 106 बटालियन के जवान मंगलवार को गिरिडीह पहुंचे, और शहर भर में फ्लैग मार्च किया.  इस दौरान रैपिड एक्शन फोर्स के साथ रैप का दंगा नियंत्रण वाहन भी साथ था. डीएसपी संजय राणा और नगर थाना के अधिकारियों के साथ रैप के जवानों ने शहर भर फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों को भरोसा दिलाया की वो शांति पूर्ण तरीके से रहे, और अफवाहों से दूर रहें.

    रैपिड एक्शन फोर्स की बटालियन पहुंची गिरिडीह

    लोगों को ये भरोसा दिलाया गया कि रैपिड एक्शन फोर्स के जवान हर नागरिक के साथ है. अपने खास यूनिफॉर्म के साथ रैपिड एक्शन फोर्स के फ्लैग मार्च का मकसद लोगों में भरोसा पैदा करना था. लिहाजा, डीएसपी और नगर थाना पुलिस के साथ रैपिड एक्शन फोर्स के असिस्टेंट कमांडेंट दिलीप बेहरा और चंदन सिंह के साथ पूरे बटालियन इस दौरान शहर के मोदी धर्मशाला से निकली, और शहर के कई इलाकों का भ्रमण करते हुए टावर चौक पहुंची, जहा पुलिस अधिकारियों के साथ रैपिड एक्शन फोर्स के जवान शहर के लोगो से मिले और लोगो से संवाद कर लोगो से शांति पूर्ण तरीके से रहने की अपील किया.

    शहर में किया फ्लैग मार्च, लोगों से संवाद भी किया

    इधर डीएसपी संजय राणा और असिस्टेंट कमांडेंट दिलीप बेहरा ने कहा कि अभी रैपिड एक्शन फोर्स का ड्यूटी मुख्य रूप से डुमरी उपचुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने का है. क्योंकि आने वाले दिनों में सारे फेस्टिवल है. जिसे शांतिपूर्ण हालात में लोगो की मनाना है. इसके लिए रैपिड एक्शन फोर्स की और से लोगो को हर संभव सहयोग दिया जाएगा.

    रिपोर्ट-दिनेश कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news