रांची: ट्रक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पटना से बरामद किया गया चोरी हुआ ट्रक, जानिए पूरा मामला

    रांची: ट्रक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पटना से बरामद किया गया चोरी हुआ ट्रक, जानिए पूरा मामला

    रांची(RANCHI):   पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है.चोरी गया ट्रक भी बरामद किया गया है. 

    बता दें कि पिछले दिनों रांची के सदर थाना क्षेत्र से छह छक्का वाला ट्रक चोरी हो गया था. यह ट्रक चुराने वाला गिरोह काफी शातिर था. सिटी एसपी ने इस मामले को लेकर एक टीम का गठन किया था. पुलिस को यह सूचना मिली कि ट्रक बिहार के पटना ले जाया गया है. टीम के सदस्यों ने पटना में अलग-अलग स्थान पर छापेमारी की. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पटना के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की. आखिरकार टीम को सफलता मिली. पटना पुलिस के सहयोग से ट्रक बरामद किया गया.पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो इन्होंने अपना अपराध कबूल लिया. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news