झारखंड प्रशासनिक सेवा के 10 जिला आपूर्ति पदाधिकारियों का हुआ तबादला और पदस्थापन, जानिए कौन कहां गए 

    झारखंड प्रशासनिक सेवा के 10 जिला आपूर्ति पदाधिकारियों का हुआ तबादला और पदस्थापन, जानिए कौन कहां गए 

    रांची(RANCHI): खाद्य आपूर्ति विभाग ने 7 जिला आपूर्ति पदाधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है. इस संबंध में विभाग के द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है. अधिसूचना के अनुसार बंगाराम को दुमका का जिला आपूर्ति पदाधिकारी बनाया गया है. अमर प्रसाद को साहिबगंज का जिला आपूर्ति पदाधिकारी बनाया गया है. शब्बीर अहमद को पश्चिमी सिंहभूम का जिला आपूर्ति पदाधिकारी, संजय कुमार दास को पाकुड़ का जिला आपूर्ति पदाधिकारी बनाया गया है. इसके अलावा प्रीति किस्कू को पलामू का जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सलमान अहमद खिजरी को चतरा और प्रदीप भगत को सरायकेला खरसावां का जिला आपूर्ति पदाधिकारी बनाया गया है. यह सभी सात पदाधिकारी झारखंड प्रशासनिक सेवा के हैं. इस अधिसूचना के अनुसार जनवरी, 2023 माह से इस पद का वेतन मिलेगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news