रांची : स्कूल से चोरी हुआ सात कंप्यूटर पुलिस ने किया बरामद, दो चोर गिरफ्तार

    रांची : स्कूल से चोरी हुआ सात कंप्यूटर पुलिस ने किया बरामद, दो चोर गिरफ्तार

    रांची(RANCHI): मांडर विद्यालय से कंप्यूटर चोरी मामले में पुलिस ने दो चोर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में आसिफ अंसारी और जसिम अंसारी शामिल है. गिरफ्तार चोरों पर कई थाना में पहले से मामला दर्ज है. गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही पर चोरी के सात मॉनिटर,CPU 07,प्रजेक्टर 01,Spliter01,वेब कैमरा01,बैट्री 02,बोलेरो पिककप 01 समेत अन्य समान बरामद किया है. इस मामले में ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि मांडर उच्च विद्यालय महुआजारी में शिक्षा विभाग की ओर से सात कंप्यूटर उपलब्ध कराया गया था.लेकिन स्कूल में कंप्यूटर पहुंचने के बाद उसपर चोरों की नजर पड़ गई. एक सप्ताह के बाद ही स्कूल से चोरों ने कंप्यूटर लैब का ताला तोड़ कर पूरा कंप्यूटर चोरी कर लिया गया.

    इसकी शिकायत 19 अक्टूबर को पुलिस को की गई थी. शिकायत मिलते ही पुलिस ने छानबीन शुरू किया. उन्होंने बताया कि चोरी करने के बाद समान को एक पिकअप पर लोड कर रखा हुआ था. पूरे समान की कीमत लगभग सात लाख रुपये से अधिक है. उन्होंने बताया कि मांडर थाना विनय कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर पूरे मामले का उद्भेदन कर दिया गया है. इस चोरी की घटना में और भी लोग संलिप्त है. पुलिस फरार अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है. जल्द ही अन्य चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.                   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news