राजधानी का कुख्यात अपराधी वसीम उर्फ गोजा गिरफ्तार, कई थानों में 14 मामले दर्ज

    राजधानी का कुख्यात अपराधी वसीम उर्फ गोजा गिरफ्तार, कई थानों में 14 मामले दर्ज

    रांची(RANCHI): रांची पुलिस ने कुख्यात अपराधी वसीम उर्फ गोजा को गिरफ्तार किया है. इसके खिलाफ राजधानी रांची के विभिन्न थानों में 14 मामले दर्ज हैं. गोजा 2009 से ही राजधानी रांची में अपराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहा है. गुप्त सूचना में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने एसआईटी गठित कर इसे डोरंडा थाना क्षेत्र के उपभोक्ता न्यायालय के पास से गिरफ्तार किया है. इसके पास से एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन, आठ कारतूस और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं. हालांकि इसका सहयोगी चीकू पुलिस की गिरफ्त में आने से पहले ही फरार हो गया. जिसको लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. 

    रिपोर्ट: नीरज कुमार, रांची 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news