रांची नगर निगम ने 100 से अधिक भवन मालिकों को भेजा नोटिस, बिना नक्शा के बनें भवनों पर फिर करेगी कार्रवाई

    रांची नगर निगम ने 100 से अधिक भवन मालिकों को भेजा नोटिस, बिना नक्शा के बनें भवनों पर फिर करेगी कार्रवाई

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-राजधानी रांची में जिन लोगों ने भवन बिना नक्शा के बनावाएं हुए हैं. रांची नगर निगम इसे लेकर एकबार फिर सख्त हो गयी है. इस पर कार्रवाई भी शुरु कर दी है. दरअसल निगम ने उन लोगों पर कड़े तेवर अपनाए हैं. जिन लोगों पर अवैध निर्माण के केस दर्ज है. उनके खिलाफ नोटिस भी भेजा जा रहा है . भवन मालिकों को निगम प्रशासक के कोर्ट में तय तारीख को अपना पक्ष रखने को कहा गया है, कि आखिर भवन निर्माण बिना नक्शा के क्यों किया गया. अगर कोई भवन मालिक पक्ष रखने नहीं आया, तो उस पर एकतरफा कार्रवाई की जाएगी, भवन के अवैध हिस्से  पूरे भवन को तोड़ने का आदेश जारी किया जाएगा.  

    भवन मालिकों में मचा हड़कंप

    राची नगर निगम की इस सख्ती औऱ कार्रवाई से भवन मालिकों में हड़कंप मच गया है. सभी अपने-अपने बचाव की जुगत में लग गए हैं. नगर निगम ने ऐसे भवन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 100 अधिक भवन मालिकों को नोटिस भेजा है. सबसे चौकाने वाली बात ये है कि इसमे मेन रोड में स्थित कई व्यवसायिक भवन और बिल्डरों के द्वारा बनाए गए बहुमंजिली भवन भी शामिल हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news