BREAKING: विधायक अनूप सिंह और प्रदीप यादव के ठिकाने पर IT रेड , कांग्रेस में मचा हड़कंप

    BREAKING: विधायक अनूप सिंह और प्रदीप यादव के ठिकाने पर IT रेड , कांग्रेस में मचा हड़कंप

    रांची (RANCHI): कांग्रेस विधायक अनूप सिंह के बेरमो स्थित आवास और रांची स्थित सरकारी आवास पर तड़के सुबह से आयकर विभाग की छापेमारी जारी है. वहीं कांग्रेस के दूसरे कद्दावर विधायक प्रदीप यादव के यहाँ भी आयकर की टीम छापेमारी कर रही है. प्रदीप यादव गोड्डा जिले के पोडियाहाट से विधायक हैं. IT की टीम के द्वारा उनके पैतृक आवास सहित दूसरे ठिकानों पर भी दविश देने की खबर है. दोनों विधायको के यहाँ छापेमारी की खबर मिलते ही कांग्रेस सहित सत्ताधारी दलों में खलबली मची हुई है.

    पिछले दिनों अनूप सिंह खासे चर्चा में थे जब कैश कांड में फसे तीन कांग्रेस विधायकों के खिलाफ उन्होंने FIR कराया था. फिलहाल तीनों विधायक इरफान अंसारी, विक्सल कोंगड़ी और राजेश कच्छप जमानत पर बाहर हैं. लेकिन हेंमत सरकार को अस्थिर करने के आरोप पर पार्टी से निष्कासित हैं. अनूप कोयला व्यवसाय से भी जुड़े हैं और कोयलांचल में कोयला ट्रांसपोर्ट का बड़ा कारोबार करते हैं. अनूप सिंह मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन के भी काफी करीबी माने जाते हैं और वर्तमान सरकार में बड़ा रसूक रखते हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news