रांची की लड़की की धनबाद के गोबिंदपुर में हत्या, सड़क किनारे मिली लाश, जानिए पूरा डिटेल्स  

    रांची की लड़की की धनबाद के गोबिंदपुर में हत्या, सड़क किनारे मिली लाश, जानिए पूरा डिटेल्स  

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद में मंगलवार को फिर सनसनी फ़ैली. यह सनसनी गोविंदपुर में  इसलिए फैली कि  एक नाबालिग छात्रा का शव एनएच 19 के किनारे लहूलुहान अवस्था में पाया गया.  इसके बाद तो इलाके में हड़कंप मच गया. गोविंदपुर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची. वरीय अधिकारियों को सूचना दी गई.  डीएसपी अमर कुमार पांडे भी पहुंचे.  पुलिस के पहुंचने से पहले नाबालिक लड़की मर चुकी थी. पुलिस ने शव  को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया  है. जांच-पड़ताल में पुलिस जुट गई है. लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. किसने लड़की की हत्या की, लड़की वहां कैसे पहुंची, यह सब अभी रहस्य बना हुआ है.  पुलिस को प्रारंभिक सूचना मिली है कि लड़की रांची की है और गोविंदपुर के रतनपुर स्थित एक कोचिंग संस्थान में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही थी. 

    कोचिंग संस्थान के संचालक को हिरासत में ले पुलिस कर रही पूछताछ

    इसी सूचना पर पुलिस कोचिंग संस्थान के संचालक सहित अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.  पुलिस वहां पढ़ाई कर रहे अन्य बच्चों से भी पूछताछ की लेकिन अभी तक इस मौत की गुत्थी से पर्दा नहीं हट पाया है.  रतनपुर स्थित कोचिंग में 60-70 बच्चे हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे है. लगभग ढाई साल से कोचिंग चल रहा है, लेकिन बच्ची के बारे में किसी ने कोई सूचना पुलिस को नहीं दी.  पुलिस भी इस बात की पुष्टि कर रही है कि बच्ची यहां एक कोचिंग संस्थान में रहकर प्रतिष्ठित विद्यालयो  की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी.  बच्ची के परिजनों को सूचना दे दी गई है.  संभव है कि पोस्टमार्टम के बाद हत्या के कारणों का खुलासा हो सके.  इधर, पुलिस संचालक सहित अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news