फ्लाइट में सिगरेट पीने वाली महिला की बड़ी मुश्किल, कोर्ट ने बेल देने से किया इनकार

    फ्लाइट में सिगरेट पीने वाली महिला की बड़ी मुश्किल, कोर्ट ने बेल देने से किया इनकार

    रांची(Ranchi): मुंबई से रांची आ रही फ्लाइट में सिगरेट पीने वाली महिला एश्वर्या राय को बेल देने से रांची सिविल कोर्ट ने इनकार कर दिया. रांची सिविल कोर्ट के CJM (चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट) की कोर्ट में एश्वर्या की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी.

     क्या था फ्लाइट में सिगरेट पीने का मामला

    18 फरवरी को इंडिगो एयरलाइंस के जरिए मुंबई से रांची आ रही फ्लाइट में ऐश्वर्या राय विमान में सिगरेट पीते मिली थी. जिसके बाद ऐश्वर्या को 20 फरवरी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्या जमशेदपुर की रहने वाली है. वह टॉयलेट में माचिस की तीली से सिगरेट जलाकर पी रही थी. इस दौरान वीडियो भी बना रही थी. वहीं, हवा में उड़ते विमान में धुएं की महक से विमान में उच्च तकनीक के लगे सेंसर से रेड लाइट जलने लगी. विमान के चालक और क्रू मेंबरों में अफरा-तफरी फैल गई थी. जिसके बाद रांची के एयरपोर्ट थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. इसके बाद से एश्वर्या न्यायिक हिरासत में है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news